Uttarakhand DIPR
vccine

16 जनवरी से शुरू होगा देशभर में कोरोना का टीकाकरण

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। देश में कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शुरुआत में लगभग 3 करोड़ लोगों में निशुल्क कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 16 जनवरी को भारत कोरोना वायरस से लड़ने में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ गया है। 16 जनवरी से भारत का राष्ट्रव्यापी कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण में बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों सहित फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top