Report ring desk
हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोरापड़ाव के पास गौला नदी में उपखनिज निकालते समय ढांग गिरने से दो मजदूर दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर उनके साथियों ने उन्हें बहार निकाला। एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूर अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि दोनों मजदूर गौरापड़ाव में किराए पर रहते थे। अमर शर्मा (35) पुत्र सियाराम शर्मा , विक्की (27) गौला नदी में मजदूरी करते थे। रविवार शाम को विक्की के साथ अमर गौला नदी में उपखनिज की खुदाई कर रहा था।

इसी बीच अजानक ढांग गिर गई। इसमें अमन शर्मा दब गया जबकि विक्की का पैर दब गया। दोनों को अन्य मजदूरों ने बाहर निकाला । इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये,जहां डाॅक्टरों ने अमन को मृत घोषत कर दिया। विक्की का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

