Uttarakhand DIPR
murder

बिस्तर में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के करायल जौलासाल गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के दौरान मृतका का पति घर पर नहीं था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। पुलिस मृतका के छोटे बेटे से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आर्मी से कैप्टन रिटायर राजेन्द्र सिंह साही का करायल जौलासाल में मकान है। शनिवार शाम वह रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर पत्नी हीरा देवी व अन्य लोग मौजूद थे। सुबह छोटी बेटी अंजली ने पिता को फोन कर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। राजेन्द्र सिंह घर पहुंचे तो पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसका गला चाकू से रेता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेन्द्र सिंह के पास सड़क से लगती हुई करीब दो बीघा जमीन है। बड़ा बेटा रविन्द्र भी फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है। सबसे छोटा बेटा राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है। राजेन्द्र की चार बेटियां है। जिसमे से एक की शादी हुई है। राजेन्द्र दिल्ली में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। कोरोना की वजह से अगस्त में ही वह बेटे राहुल संग घर लौटे थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top