Uttarakhand DIPR
sth

एसटीएच में आज से सभी विभागों में ओपीडी शुरू, डाॅक्टर देखेंगे सामान्य मरीजों को

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। आज से सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी शुरू हो रही है। अस्पताल में अधिक भीड़ न हो इसलिए एक दिन में 30 मरीज ही देखे जाएंगे। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक ही किया जायेगा।

मरीजों को अंदर जाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा और इसके आलवा मास्क भी जरूरी है। मास्क के बिना ओपीडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना रोकथाम के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा ।

एसटीएच में अब तक न्यूरो, प्लास्टिक, स्किन, फिजियोथेरेपी, डेंटल और आर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी चल रहीं थी। मंगलवार से मेडिसिन, गायनी, ईएनटी, न्यूरोसर्जरी,सर्जरी आदि विभागों की ओपोडी भी शुरू हो जाएगी। ओपीडी पुरानी जगह पर ही चलेंगी जबकि कोविड डिपार्टमेंट में पीछे की तरफ बनाया गया है। इससे सामान्य और कोविड मरीजों को अलग रखने में मदद मिलेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top