died

आर्मी कैंट में सेना के जवान ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

बनबसा। चंपावत जिले के बनबसा में स्थित आर्मी कैंट में सेना के जवान ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटकर आया था। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला है, सेना पुलिस ने जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जैकलाई रेजिमेंट का 41 वर्षीय जवान सुभाष चंद्र पुत्र थारू राम हवालदार के पद पर तैनात था। 30 सितंबर का छुटी से लौटा था। कोविड-19 के नियमों के तहत उसे 14 दिन के लिए कारंटाइन किया गया था।

बुधवार सुबह आठ बजे जवान उसे खाना देने के लिए कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जवानों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top