Report ring desk
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 64,531 मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है।
बुधवार सुबह जारी बुलेटन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद मृतकों की संख्या 52,889 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 27,67,273 हो गए हैं। इसमें से 6,76,514 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 20,37,870 लोग सही हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 7364 फीसदी हो गई है।