Uttarakhand DIPR
Valley of Flowers

फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए बंद, इस सीजन में बना नया रिकार्ड

खबर शेयर करें

चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष सीजन शुरू होने से घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट गए और एक नया रिकार्ड बन गया। घाटी में इस वर्ष 35 हजार 261 पर्यटक पहुंचे जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल थी और 31 अक्टूबर को बंद हो जाती है। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि इस वर्ष घाटी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुँचे हैं। एक जून से अब तक 35 हजार 261 पर्यटक घाटी में पहुँचे हैं। जिसमे विभाग को 6707500 का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top