Uttarakhand DIPR
Heli

बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 लोग थे सवार

खबर शेयर करें

चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर कै्रश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में राज्य सरकार के हेलीपैड से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर ट्रांस भारत कंपनी के श्भ्ब्ग्श् हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। सहस्रधारा, देहरादून के लिए रवाना होने के लगभग 15 मिनट बाद ही इस हेलीकॉप्टर का एटीसी और आरटी कनेक्शन टूट गया। हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

पायलट के अलावा 5 यात्री थे सवार

हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 यात्री भी सवार थे। हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु, यात्रियों में प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा सवार थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top