Maa nanda

अल्मोड़ा में आठ दिवसीय नंदादेवी मेला 16 सितम्बर से

खबर शेयर करें
स्थानीय कलाकारों और लोक सांस्कृतिक दलों को दी जाएगी विशेष तरजीह

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इस वर्ष का ऐतिहासिक आठ दिवसीय नंदादेवी मेला 16 से सितम्बर से प्रारंभ होगा जो 23 सितंबर तक बड़े ही धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित किया जाएगा। नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ-साथ इस बार एडम्स मैदान में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मेला समिति के पदाधिकारियों ने मेले की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मेला समिति ने स्पष्ट किया कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों और लोक सांस्कृतिक दलों को विशेष तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा, रंगारंग प्रस्तुतियों का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली और मुंबई के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय स्तर की कला और संस्कृति देखने का मौका मिलेगा।

मेला समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक नंदादेवी मेला केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि अल्मोड़ा की समृद्ध विरासत और लोक परंपरा का प्रतीक है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, संरक्षक अनूप साह, रवि गोयल, मुन्ना वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट और जगत तिवारी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top