WhatsApp Image 2026 09 15 at 19.39.26

ऐतिहासिक समझौता: किसाऊ बांध परियोजना को लेकर अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों ने किए दस्तखत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टोंस नदी पर प्रस्तावित किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना से पानी के वितरण को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद हरियाणा को 836 क्यूसेक, उत्तर प्रदेश को 543.2 क्यूसेक, राजस्थान को 163.52 क्यूसेक और दिल्ली को 105.28 क्यूसेक पानी मिलने का प्रावधान है।

समझौते के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह किसाऊ परियोजना और राज्यों के बीच पानी के वितरण को लेकर समझौते की जानकारी साझा करेंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top