8 सितम्बर को बैजनाथ में नहाते समय बह गया था युवक
अल्मोड़ा। सेराघाट के पास सरयू नदी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया जो बागेश्वर जिले के बैजनाथ क्षेत्र से पॉच दिन पहले लापता युवक का निकला। ग्राम सभा सल्यूड़ी के प्रधान पति महेश सिंह बोहरा की सूचना पर धौलछीना पुलिस सेराघाट के पास सरयू नदी पर पहुंची जहां एक अज्ञात शव तैरता दिखाई दिया था।
रविवार को ग्राम सभा सल्यूड़ी के प्रधान पति महेश सिंह बोहरा ने धौलछीना पुलिस को सूचना दी कि सेराघाट के पास सरयू नदी में एक अज्ञात शव तैरता दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर गुमशुदा लोगों का रिकार्ड देखा तो पता चला कि बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र से पांच दिन पहले सरयू नदी में नहाते समय 28 वर्षीय युवक किशन राम बह गया था। जांच में पता चला कि 8 सितंबर को जनपद बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया था जिसकी गुमशुदगी 11 सितंबर को दर्ज कराई गई थी।
धौलछीना पुलिस ने तत्काल बागेश्वर में रह रहे पीडि़त परिवार से संपर्क कर बरामद शव के फोटोग्राफ्स भेजे। हुलिया मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान अपने लापता बेटे किशन राम उर्फ कुणाल (28 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम बिमौला थाना बैजनाथ के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा।







Leave a Comment