नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को जेल में तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 80 वर्ष के थे।
मालूम हो कि सज्जन कुमार 1984 के सिख दंगों के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में सजा सुनाई गइ थी। एक मामले में वह बरी हुए थे। यह मामला जनकपुरी इलाके में हुई हिंसा का था। एक केस में दिल्ïली हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। तब अदालत ने सूबतों की कमी का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया था। दिसम्बर 2018 में दिल्ïली हाईकोर्ट ने फैसले को पलटते हुए आपराधिक साजिश और हत्याओं का दोषी पाया था। तब उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।







Leave a Comment