Uttarakhand DIPR
Tunnel01

विष्णुगाड़ पीपलकोटी के टनल पर भारी भूस्खलन, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से 9 मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसारए टनल में 28 मजदूर फंसे थे। जिसमें से 22 मजदूर निकाल लिए गए हैं। 11 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी भी छह मजदूरों की तलाश जारी है।

हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और आईटीबीपी सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

टीएचडीसी की टीआर टनल से बचकर बाहर आए घायल मजदूर सदमे में हैं। टनल में अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने से मजदूरों की सांस फूल रही थी। कांपते शब्दों में उन्होंने बताया कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ, वहां बुधवार को मिट्टी खिसक गई थी। इसके धंसने की आशंका थी। यह टनल दुर्गापुुर से सियासैंण तक करीब तीन किलोमीटर तक निर्मित हो रही है।

घायलों ने बताई आपबीती

ओडिशा के जगेश्वर ने बताया कि वह टनल से निकलने वाले पानी को पंप के जरिये बाहर भेजने का काम करता है। शाम करीब 6:10 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जो बेहद डरावनी थी। इसी दौरान टनल की बिजली भी गुल हो गई। हादसे के समय वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था। टनल में तेज आवाज सुनी तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने बताया कि वे टनल के अंदर सरिया से सेटरिंग बना रहे थे। एक साथ वे करीब 17 लोग थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर तेज आवाज के साथ भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आए। इससे कई लोग दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग मलबे में दब गए। हम मलबे के धक्ïके से टनल के बाहर की ओर आ गए। मजदूर बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। टनल में कई जगह से मलबा आने से ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो गया था। कुछ लोग दम घुटने के कारण मलबे में आगे चल नहीं पा रहे थे।

Tunnel

सीएम धामी ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पिपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान का मौके पर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री बचाए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और उनके हालचाल पूछेंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top