Uttarakhand DIPR
Uttrakhand Governor

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे। आयुर्वेद-होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर डॉ बिसेन किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह जल्द अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, बृज मोहन राम को ओडिशा और दुष्यंत गौतम सिक्ïिकम में गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ. ढाल सिंह बिसेन पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र से निकलकर उन्होंने राजनीति में लंबा सफर तय किया है। डॉ.बिसेन ने वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की। वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने बालाघाट लोकसभा सीट से जीता। हालांकि 2024 में पार्टी ने उनकी जगह नया चेहरा चुनावी मैदान में उतारा था। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का इनाम अब पार्टी ने उन्हें राज्यपाल बनाकर दिया है।

गवर्नर गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर को राज्य के राज्यपाल के पद पर पांच साल पूरा किए थे। वह राज्य के पहले गवर्नर हैं जिन्होंने सबसे लंबे समय यह संवैधानिक दायित्व संभाला है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top