देहरादून। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की धारण क्षमता के लिए पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक विस्तृत अध्ययन किया है। जिसके आधार पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और यात्रा को रेगुलेट करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के तमाम धार्मिक और पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिहाज से सुविधाजनक बनाने की कोशिश हो रही है। इस दौरान खास तौर पर चिंता उन स्थलों को लेकर की जा रही है जहां पर जरूरत से ज्यादा श्रद्धालुओं या पर्यटकों की संख्या बढऩे लगी है।
कैंची धाम में पर्यटकों की संख्या बढऩे से न सिर्फ उस इलाके में जाम की समस्या बढ़ी है बल्कि स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या को निश्चित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने बाकायदा आंकड़ों के हिसाब से जिला प्रशासन की मदद से विस्तृत अध्ययन भी किया है, जिसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।







Leave a Comment