Uttarakhand DIPR
Tenduwa

बकरे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया विवेक, दोनों के बीच चली खींचतान

खबर शेयर करें

मौलेखाल(अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल स्थित अमेता गांव का 18 वर्षीय विवेक अपने बकरे को बचाने के लिए तेंदुए से ही भिड़ गया। कुछ समय तक विवेक और तेंदुए के बीच बकरी को अपनी तरफ खींचने की कुश्ती चलती रही। लेकिन तेंदुए के एक जोरदार झटके से विवेक की पकड़ ढीली पड़ गई और उसके हाथ से बकरा छूट गया और तेंदुआ उसके बकरे को उठाकर जंगल की ओर ले गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेता गांव का 18 वर्षीय विवेक अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। वह अपने बकरे के साथ उसका सींग पकडक़र खेल रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने बकरे पर झपट्टा मारा और उसे खींचने लगा। लेकिन विवेक ने बड़ी हिम्मत रखते हुए बकरे का सींग पकडक़र अपनी ओर खींचकर उसकी जान बचाने लगा। कुछ देर तक दोनों के बीच बकरे को लेकर खींचतान चलती रही। लेकिन तभी तेंदुए ने एक जोरदार झटके के साथ बकरे को अपनी तरफ खींचा और उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

विवेक ने बताया कि उस समय उसके दिमाग में सिर्फ अपने बकरे की जान बचाने की बात थी। उसे इस बात का जरा भी डर नहीं था कि वह इतने बड़े खंूखार जानवर से लड़ रहा है। विवेक के पिता दिनेश चंद्र ने बताया कि पिछले नौ महीनों में तेंदुआ उनकी पांच बकरियों और दो गाय की बछियों को निवाला बना चुका है। इस घटना के बाद वे काफी डरे हुए हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top