Uttarakhand DIPR
Note

ट्रायल के लिए जारी होंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी इजाजत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपए के एक अरब पॉलीमर (प्लास्टिक)नोटों को ट्रायल के तौर पर जारी करने की इजाजत दे दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

सीतारमण ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सरकार के पास फील्ड ट्रायल्स के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह भी प्रस्ताव दिया गया है कि फील्ड ट्रायल सफल होने पर दस और बीस रुपए के एक अरब बैंक नोट रेगुलर आधार पर जारी किए जाएं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आरबीआई के अनुसार ये पॉलीमर बैंक नोट आम नोटो के साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top