Uttarakhand DIPR
Russia1

मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप के बाद रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाईयों की हुई घर वापसी

खबर शेयर करें
परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, 6 मई से फंसे थे रूस में

देहरादून। रूस में करीब 97 दिन से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाइयों के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार सकुशल घर वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप एवं त्वरित प्रयासों के लिए उनका आभार जताया है।

पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले दो भाई आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की पिछले करीब 97 दिनों से रूस में फंसे थे। दोनों भाइयों को सितारगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंसी नेे विदेश में बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाकर उन्हें वहां भेजा था। परिवार का आरोप है कि रोजगार के नाम पर उनसे करीब 8 लाख लिए गए थे जिसके बाद दोनों भाइयों को रूस भेज दिया गया। दोनों भाई 5 मई 2026 को भारत से रवाना हुए और 6 मई को मॉस्को पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार रूस पहुंचने के बाद उन्हें उस कार्य में नहीं लगाया गया जिस काम के लिए उन्हें वहां भेजा गया था। उनकी इच्छा के विपरीत उनसे अन्य कार्य कराए गए और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया।

परिवार के मुताबिक दोनों युवकों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति भी नहीं थी और कार्य करने से मना करने पर उन्हें धमकाया जाता था। लंबे समय तक नियमित संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती गई। अंतिम संपर्क के दौरान युवकों ने बताया था कि जिस परिसर में उन्हें रखा गया था, उसके आसपास ड्रोन अथवा मिसाइल हमले होने की जानकारी भी परिवार को दी थी। जिसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी।

ऐसे हुई घर वापसी

मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों युवकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय एवं रूस स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क और समन्वय स्थापित कर दोनों भाइयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए गए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top