Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 08 11 at 19.15.37

टहलने निकले दंपति के शव सड़क किनारे मिले

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड पर सोमवार देर शाम सड़क किनारे दंपती के शव मिले हैं। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी संतोष यादव (48 )और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) के रूप में हुई है। संतोष यादव सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में तैनात थे। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम दोनों पति पत्नी दानपुर से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड के पास टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से दंपती की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी शिनाख्त संतोष यादव और सुनीता यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अगर यह हादसा है तो कैसे हुआ और किस वाहन से हुआ।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top