Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 29 at 09.26.37

डीजे पर डांस किया तो युवक ने प्रेमिका का गला घोंटा

खबर शेयर करें

हरिद्वार ।  हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस ने चार दिन पहले दर्ज हुए मर्डर का  खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद के चलते आरोपी ने 21 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि एक पारिवारिक शादी में युवती के डीजे पर डांस करने को लेकर आरोपी काफी नाराज था ।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को मृतका के पिता ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर गांव निवासी नावेद पुत्र रियासत और उसके परिजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीओ सिटी अभय सिंह और सीओ ज्वालापुर संजय चौहान की निगरानी में इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना के बाद मुख्य आरोपी नावेद फरार हो गया था। पुलिस ने उसके परिजनों और अन्य संदिग्धों से लगातार पूछताछ की, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं युवती का भी कोई सुराग नहीं मिलने से जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई।

साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी। 27 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी मंगलौर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर चंदनपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि एक पारिवारिक शादी में युवती के डीजे पर डांस करने को लेकर आरोपी काफी नाराज था, जिससे दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top