पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक युवक दो बच्चों की मॉ से प्रेम करने लगा। लेकिन पारिवारिक नाते रिश्तेदार और प्रेमिका विवाहित होने के साथ ही दो बच्चों की मॉं होने की वजह से जब दोनों एक हो पाने में कामयाब होते नहीं दिखे तो प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जहरीला पदार्थ के सेवन करने से उसकी हालत नाजुक हो गई अब वह आईसीयू में है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के बिण विकासखंड के एक गांव के 28 वर्षीय युवक का अपने ही रिश्ते नातेदारी की दो बच्चों की मां से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला भी युवक से प्रेम करती है लेकिन जब युवक को आभास हुआ कि दो बच्चों की मां के साथ उसका प्रेम किसी भी अंजाम तक नहीं पहुंचेगा तो उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि पहले भी वह प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।







Leave a Comment