देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एक बड़ा कदम उठाया हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। आज भी सुबह 7:30 बजे से शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार यह कदम सुरक्षा कारणों के चलते उठाया गया है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
16 मेट्रो स्टेशन अस्थाई तौर पर बंद
दिल्ली मेट्रो आज भी अस्थाई तौर पर लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर देखें।
फास्ट ट्रैक कोट्र्स का गठन किया जाएगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोट्र्स का गठन किया जाएगा।
सीजेपी ने की शांति की अपील
दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे छात्रों और पुलिस के बीव झड़प हो गई थी जिसमें कई पुलिस वाले और छात्र घायल हुए हैं। झड़प के बाद सीजेपी ने शांति की अपील की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। आज जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का 34वां दिन है। कल शाम जंतर मंतर पर माहौल तनावग्रस्त हो गया था। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया था। जिससे जवाब में उन्हें भी टियर गैस और थोड़ी देर लाठियां चलानी पड़ीं।







Leave a Comment