Uttarakhand DIPR
Harela1

आरोही संस्था ने हरेला पर्व पर चलाया पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान

खबर शेयर करें
धौलादेवी और भैसियाछाना के 42 गांवों में किया पौधारोपण

अल्मोड़ा। आरोही संस्था की ओर से हरेला पर्व पर विकासखण्ड धौलादेवी एवं भैसियाछाना के 42 गांवों में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जनजागरूकता अभियान में नए पौधों के रोपण के साथ ही पहले से लगे फलदार एवं छायादार पेड़ों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

आरोही संस्था की ओर से ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में किए गए वृक्षारोपण अभियान में नए पेड़ लगाने के साथ ही पहले से लगे फलदार एवं छायादार पेड़ों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि हरेला पर्व को केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रखना है, बल्कि लोगों की प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित भविष्य बनाने का मजबूत संकल्प लिए जाने की जरूरत है।

ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में वर्षों से संरक्षित और हरे-भरे पेड़ों को देखकर आरोही संस्था एवं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के पर्यावरण प्रेम और जागरूकता की सराहना की। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की सुरक्षा, समय-समय पर सिंचाई करने के साथ ही उनकी देखरेख की जिम्मेदारी निभाने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में चरचाली रेंज के वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वन विभाग एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया। इस अवसर पर वन विभाग ने संस्था को 100 पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में आगे भी सहयोग करने की बात कही।

इसके साथ ही आरोपी संस्था की ओर से बाड़ेछीना के गांव सुपई, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाड़ेछीना, सरस्वती शिशु मंदिर बाड़ेछीना और राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में भी पौधों का वितरण कर प्रकृति एवं पेड़ों के संरक्षण हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top