पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक मूक बधिर नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। अब सात महीने बाद पीडि़ता ने जब एक बच्ची को जन्म दे दिया तो मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक धारचूला विकास खंड की रहने वाली पीडि़त छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है और मूक बधिर है। पुलिस के मुताबिक बीते जून माह में पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल ले गए। जांच में छात्रा गर्भवती पाई गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराई तो छात्रा ने इशारों में जो आपबीती बयां की वह हैरान करने वाली थी। उसने बताया कि गांव का ही एक 20 वर्षीय युवक ने टीवी देखने के बहाने उसे घर पर बुलाया और दरवाजा बंद कर जबरन संबंध बनाए। फिर उसे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







Leave a Comment