राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को बांटी जाएंगी 35 लाख कॉपियां
देहरादून। राज्य सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कॉपियों के वितरण की योजना शुरू की है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रदेशभर में विद्यार्थियों को लगभग 35 लाख कॉपियां दी जाएंगी।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, प्रधानाचार्य प्रेमलता बौडाई मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढऩे और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने को कहा।
किस कक्षा में कितनी कॉपियां
– कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को 1-1 कापी मिलेगी।
– कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को 3-3 कॉपियां मिलेंगी।
– कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों को 5-5 कॉपियां मिलेंगी।







Leave a Comment