Uttarakhand DIPR
Rahul Gandhi

परेड ग्राउंड में नहीं, अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ रैली

खबर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली अब परेड ग्राउंड में नहीं होगी। देहरादून पुलिस ने इसके लिए दी गई इजाजत वापस ले ली है। अब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए स्थान बदल दिया गया है। 17 जुलाई को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होगा। देर रात परेड ग्राउंड से सामान से लदे ट्रक बन्नू स्कूल के लिए रवाना हुए। इससे पहले वहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड को तीन दिन के लिए बुक कराया था। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुल्क का भुगतान भी कर दिया गया था। लेकिन कार्यक्रम से 3 दिन पहले प्रशासन की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति को कैंसिल कर दिया। कांग्रेस को बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम करने का सुझाव दिया गया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।

क्या है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

राहुल गांधी ने इन दिनों देश भर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया है। राजस्थान के कोटा से ये कार्यक्रम शुरू किया गया था। राहुल गांधी इसे संगठनात्मक अभियान के रूप में पूरे देश में चलाना चाहते हैं। उन्होंने अपने सभी अग्रिम और प्रकोष्ठ संगठनों को निर्देश दिए कि वे एनएसयूआई के साथ मिलकर जिला स्तर तक छात्रों के बीच पहुंचें। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के नाम से पेपर लीक, भर्ती घोटालों, महंगी शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था की कमियों जैसे मुद्दों पर संवाद करें। इसी के तहत 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top