Uttarakhand DIPR
Karnatak

कर्नाटक खोला में सडक़ बनने से लोगों में खुशी का माहौल, सीएम का जताया आभार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से सटे कर्नाटक खोला, सरकार की आली और रेलापाली क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित लिंक मोटर मार्ग का सपना साकार होने जा रहा है। इस सडक़ परियोजना की कटिंग का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सडक़ बनने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा।

पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने सडक़ निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2014 से वह लगातार इस लिंक मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को अपने स्तर से उठाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर इस सडक़ की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा और मुख्यमंत्री से भी क्षेत्रवासियों की भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकृति प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप आज सडक़ निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह सडक़ केवल एक संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई आधारशिला है। कर्नाटक खोला, सरकार की आली, रेलापाली और आसपास के कई गांवों एवं बस्तियों की बड़ी आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सडक़ बनने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सडक़ सुविधा के अभाव में क्षेत्रवासियों को वर्षों तक अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कई बार डोली का सहारा लेना पड़ता था। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते थे।
क्षेत्रवासियों ने भी सडक़ निर्माण कार्य में आई तेजी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार जताया। कर्नाटक लंबे समय से इस सडक़ की मांग को अपने स्तर से लगातार उठा रहे थेए आज क्षेत्रवासियों के सपने को पूरा कराने में बिट्टू कर्नाटक ने लगातार प्रयास किए। इस अवसर पर कर्नाटक के साथ, हयात सिंह बिष्ट, कमलेश कर्नाटक, हिमांशु कनवाल, सुधीर वाल्मीकि, दिनेश कुमार, आशु रौतेला, अमर बोरा, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता, अनिल जोशी सहित अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद थे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top