Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 12 at 09.41.44

तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो ने चार युवाओं को रौंदा, चारों की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कॉर्पियो ने पुल पर चार युवाओं को रौंद दिया। तीन युवाओं की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम दोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026 07 12 at 09.39.26

पुलिस को शनिवार रात करीब 10 बजे हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंशु आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव सड़क पर घायल पड़े थे। उनके पास ही एक स्कूटी थी। बताया जा रहा है कि लालकुआं की तरफ से आई बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने चारों को कुचल दिया। पुलिस चारों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य कोआईसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात करीब एक बजे उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर से चारों युवाओं के परिवारों में मातम छाया है।
हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चारों युवक फ्लाईओवर पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि युवक गलत दिशा में थे, जिसके कारण हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए फ्लाईओवर और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी।

फुटेज के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि हादसे के समय स्कूटी सवार युवक कहां और किस स्थिति में थे तथा स्कॉर्पियो किस रफ्तार और दिशा में आ रही थी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top