हल्द्वानी। कालाढूंगी के निकट गेबुआ इलाके में आज सुबह एक डम्पर और बाइक की आमने सामने हुई टक्ïकर में एक युवक की मौत हो गई और बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पदमपुर डोलिया निवासी कमलेश आर्य (32) पुत्र गोपाल राम अपनी बाइक यूके04 सीजी 5767 से कमोला निवासी बसंती थापा के साथ कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी की ओर से जा रहे डंपर संख्या यूके04 सीसी 5918 से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंती थापा का उपचार चल रहा है।







Leave a Comment