भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान (गढ़गांव) में किसान ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू तनाव के चलते आत्महत्या का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम में 30 घंटे लगने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताई।
रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान स्थित गढ़गांव में बुधवार सुबह मोहन सिंह बिष्ट (59) पुत्र उदय सिंह ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मोहन के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया मृतक के तनाव में आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। किसान ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी है, उसके लाइसेंस की जांच भी शुरू कर दी है।







Leave a Comment