Uttarakhand DIPR
River

कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह की बृहस्पतिवार को कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि युवक का नदी पार करते समय पैर फिसल गया था, जिससे वह कोसी नदी में फिसल गया और देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top