पहाड़ी क्षेत्रों के लिए छोटी और मैदानी क्षेत्रों के लिए खरीदी जाएंगी बड़ी बसें
देहरादून। उत्तराखण्ड परिवहन निगम रोडवेज को 814 नई बसें खरीदने की अनुमति मिल गई है। रोडवेज बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड की अध्यक्ष ने चार और प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।
अधिकारियों ने अध्क्ष को बताया कि रोडवेज चरणबद्ध तरीके से नई बसों को खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत हर बार बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव लाने की जटिल प्रक्रिया का हल निकालते हुए एक ही बार में 814 बसें खरीदने की अनुमति ली जा रही है। जैसे जैसे रोडवेज बसें पुरानी होकर नीलाम होती जाएंगी उसी क्रम में रोडवेज तत्काल नई बसें खरीदना शुरू कर देगा।
विगत 30 अपै्रल को हुई कैबिनेट बैठक में रोडवेज को ढाई सौ बसें खरीदने की मंजूरी मिल चुकी है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सेवाओं के साथ ही सुरक्षित यात्रा को मद्देनजर रखते हुए रोडवेज ने 814 बसों में से 580 बसें छोटी यानी 32 से 34 सीट वाली खरीदी जाएंगी। वहीं मैदानी इलाकों के लिए 50 सीटर वाली बड़ी बसें खरीदी जाएंगी जिनकी संख्या 234 रहेगी।
दो प्रतिशत डीए बढ़ाने के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी
रोडवेज बोर्ड ने 1839 स्थाई अधिकारी और कर्मचारियों का डीए दो प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अब डीए 53 से बढक़र 55 प्रतिाश्त हो जाएगा। हालंाकि राजकीय कर्मचारियों की तुलना में यह अब भी कम है। वर्तमान में राजकीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत हो चुका है।
आउटसोर्सिंग से की जाएंगी तकनीकी कैडर की भर्तियां
रोडवेज में स्थाई भर्तियां होने तक मैकेनिक, वेल्डर की तकनीकी कैडर के पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसी से अनुबंध करने की मंजूरी भी मिल गई है। इस कैडर में लगभग ढाई सौ से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं।







Leave a Comment