Uttarakhand DIPR
jageshwer

 श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

खबर शेयर करें
जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा श्रावणी मेला

जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक महीने तक चलने वाला श्रावणी मेला 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्किंग, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ.-सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे जागेश्वर धाम से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी भनोली सौम्या गब्र्याल, तहसीलदार, प्रबंधक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योति धपवाल सहित जागेश्वर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top