Uttarakhand DIPR
Kathgodam

जहरखुरानी का शिकार बने बीएसएफ के जवान की मौत, अचेत अवस्था में मिले थे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार बने बीएसएफ के एक जवान की मृत्यु हो गई। बीएसएफ का जवान राजस्थान के जैसलमेर से रुडक़ी स्थित अपने घर जा रहा था, रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला था। जीआरपी ने जवान को उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रुडक़ी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढंडेरा निवासी 53 वर्षीय बीएसएफ का जवान सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम जैसलमेर में 20 बटालियन में तैनात थे। सत्यपाल ने जोधपुर पहुंचने पर अपने बेटे को फोन कर सूचना दी थी कि वह टे्रन से आ रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि सफर के दौरान जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनका सामान, मोबाइल, पर्स और दस्तावेज भी चुरा लिए। डाक्टरों का कहना है कि जहरीले पदार्थ की अधिक मात्रा और देर तक असर रहने के कारण जवान की मौत हो गई।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top