Uttarakhand DIPR
Jaspal Rana

देश के मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई शोक की लहर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। देश के मशहूर निशानेबाजी कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष में निधन हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार राणा ने गुरुवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से खेल जगत और खेल प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है।

एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार राणा ने गुरुवार की रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी की उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। नयी दिल्ïली में उतरते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई परफार्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। खेल और शूटर्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में उनके बड़े योगदान के लिए सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

1976 में उत्तराखंड में जन्मे राणा ने 1988 में अहमदाबाद में हुई 31वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपने डेब्यू पर सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल लेवल पर अपनी पहली बड़ी कामयाबी हासिल की। उन्होंने कई इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने करियर की शुरुआत में ही 1994 में हिरोशिमा में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। उनके निधन से

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top