नैनीताल। मॉलरोड स्थित नैनीझील में अज्ञात युवक का तैरता शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। नाव चालकों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे नाव संचालक चालकों ने झील में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।







Leave a Comment