नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 10 जून को सबसे लम्बे समय तक सेवा करने का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर आज 4399 दिन पूरे हो गए हैं, जिससे वे लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं।
बुधवार को मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं, इन 12 सालों में बीजेपी ने देश की राजनीति में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश के नए इलाकों में भी बीजेपी का विस्तार हुआ है।
्देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था, जबकि 1951-52 में भारत में पहली बार आम चुनाव हुए थे, जीत के बाद वे अपनी मृत्यु तक यानी वर्ष 1964 तक पद पर बने रहे। वहीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 16 साल से थोड़ा कम रहा, लेकिन वे दो अलग-अलग बार इस पद पर रहीं।







Leave a Comment