Uttarakhand DIPR
Weather in uttrakhand

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 13 जून तक कहीं हल्की तो कहीं बादलों के साथ गर्जना की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में पर्वतीय जिलों मेें 6 दिन और मैदानी सभी जिलों में 3 दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बहुत हल्की तो कहीं हल्की बारिश बादलों की गर्जना की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 8 जून को उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले शामिल हैं। वहीं कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन सभी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ होगी। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले 13 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें 11, 12 और 13 जून को पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चमवत जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है वहीं राज्य के बाकी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top