बाजपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के महोली जंगल में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में आर्मी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, महोली जंगल निवासी शिवम कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार अपने साथी जयदीप (20) पुत्र ओमप्रकाश के साथ मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जयदीप को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।







Leave a Comment