Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 04 at 18.07.51

कांग्रेस की रैली से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा–शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के समीप बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल सभी लोग जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की रैली में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान काचुला पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top