Uttarakhand DIPR
Deeksha

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बाद उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट के बाद दीक्षा पांडे लगातार चर्चा में थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर सैनिकों की पत्नियों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं और विरोध शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीक्षा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

महिला मोर्चा का भी कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ सैनिकों की पत्नियों का अपमान है। बल्कि सेना के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top