Uttarakhand DIPR
Uk02

अमर संदेश का ‘राष्ट्र में ऊर्जा एवं सार्वजनिक पेट्रोलियम क्षेत्र के उपक्रमों की भूमिका’ विषय पर सेमीनार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अमर संदेश समाचार पत्र की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में ‘राष्ट्र में ऊर्जा एवं सार्वजनिक पेट्रोलियम क्षेत्र के उपक्रमों की भूमिका’ विषय पर सेमिनार एवं ऊर्जा सुरक्षा सम्मान-2026 का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर ओएनजीसी सेवानिवृत निर्देशक (अन्वेषण) सुषमा रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जाने-माने पत्रकार, लेखक, संस्कृति कर्मियों के साथ ही अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।

सेमिनार का श्रीगणेश मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों सुषमा रावत सेवानिवृत निर्देशक ओएनजीसी, दुर्गा सिंह भंडारी सेवानिवृत जीएम (एचआर) ओएनजीसी व संचालक मौल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, डॉ. केसी पांडे अध्यक्ष भारतीय जादूगर संघ, प्रोफेसर रवि शर्मा श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, सीएम पपनै, वरिष्ठ पत्रकार व अध्यक्ष सुविख्यात सांस्कृतिक संस्था पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली, अमर चंद्र व निम्मी ठाकुर मुख्य संपादक अमर संदेश मीडिया ग्रुप व पॉलिटिकल ट्रस्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अमर संदेश समाचार पत्र प्रमुख अमर चंद्र द्वारा सभी मंचासीन मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों व सभागार में उपस्थित सभी पत्रकारों व अन्य प्रबुद्ध जनों दुपट्टा ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व ऊर्जा परिचायक पौंधा प्रदान कर स्वागत किया गया।

Uk01

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पद्म भूषण माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि सेमिनार का विषय रोचक और महत्वपूर्ण है। उदाहरण पेश करते हुए कोश्यारी ने कहा कि मोदी जी ने हर घर शौचालय की बात कही थी। अगर 75 फीसद कार्य हो चुका है तो अच्छी बात है। सौर ऊर्जा पर बहुत काम हुआ है। उक्त क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। गडकरी जी ने एक व्यक्ति को रिक्शा खींचते हुए देखा तो उन्होंने मनन कर ई-रिक्शा की कल्पना की और उस सोच को धरातल पर उतारा जिसका परिणाम यह हुआ कि आज बड़ी संख्या में जगह-जगह ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, प्रात: सैर पर निकलते थे। सूर्य का प्रकाश छा जाने पर जल रही स्टेट लाईट पर उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया, बेकार में जल रही स्टेट लाईटें बंद होने से बिजली की बचत हुई। इसी तरह पानी बिना वजह बहता रहे यह भी ठीक नहीं है। देख परख कर ही निर्णय लिए जाते हैं। जन का जागरूक होना जरूरी है।

वक्ताओं ने कहा कि ऋगवेद में पहली रचना ही ऊर्जा से है, जिसमें अग्नि का आह्वान किया गया है। सूर्य का प्रात: आह्वान किया जाता है, जिससे पौंधो का विकास होता है जो हमारे खान-पान का माध्यम बनता है। बिना ऊर्जा के जीवन संभव नहीं है। ऊर्जा उत्पादन और वितरण से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हमारी रीढ़ की हड्डी के समान हैं। छोटा सा प्रयास हमारी ऊर्जा को बचा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा संकट है नहीं, बनाया गया है या करवाया जा रहा है। ऊर्जा से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का देश के विकास में बड़ा हाथ रहा है। ईंधन के रूप में चीड़ के पेड़ों से स्वाभाविक रूप में बड़ी तादात में गिरे पिरूल का बड़े स्तर पर ईंधन के रूप में प्रयोग कर ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है। उत्तराखंड के जंगलों में लग रही आग पर नियंत्रण व हिमालयी पर्यावरण व जलवायु विविधता की रक्षा की जा सकती है।

सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, सुजीत ठाकुर, चार्टड अकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि ओएनजीसी सेवानिवृत निर्देशक सुषमा रावत द्वारा संगोष्ठी विषय पर बोलते हुए कहा गया कि उत्तराखंड अंचल से उनका बड़ा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा, बिजली उत्पादन में 74 फीसद एनर्जी में कोयले की प्रमुख भूमिका रही है। सोलर कूकर से सौर ऊर्जा संकलन और संवर्धन शुरू हुआ था। असम के डिगबोई में हाथियों द्वारा किए जा रहे लदान कार्य के दौरान उनके पैरों में सने पदार्थ से पता चला उक्त स्थान पर तेल है जो प्रचुर मात्रा में शताब्दी से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है।

सेमिनार में निम्मी ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार सी एम पपनै, डॉ. के सी पांडे, मदन मोहन सती, हरीश असवाल, प्रताप थलवाल, दुर्गा सिंह भंडारी, रश्मि सिंह, नीरा झा, कल्पना पाठक, कांति चौहान, मयंक मौजूद रहे।

इन लोगों को किया सम्मानित

सेमीनार में हरीश चंद्र उपाध्याय, सुनील नेगी, द्वारका प्रसाद चमोली, सुजीत ठाकुर, राजू बोरा, हरीश असवाल, हरीश गोला, रंजना गुप्ता, तरुण पंत, मदन मोहन सती, स्वाति पहाड़ी, महेंद्र लटवाल, धन लक्ष्मी महतो, रिया शर्मा, बबली अधिकारी, रोशनी चमोली, दयाल सिंह नेगी, संजय आर्या व प्रताप थलवाल को ‘ऊर्जा सुरक्षा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top