नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया गया है। महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के के दाम बढ़ाए गए हैं। अब तक पेट्रोल के दाम 7.35 रुपये और डीजल के दाम 7.53 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में ईंधन के दाम सौ रुपये के पार जा चुके हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
बाजार के जानकारों की मानें तो इस ताजा महंगाई के कारण खाड़ी देशों में चल रहा तनाव है। यहां पर स्ट्रेट आफ होर्मुज के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है। इससे घरेलू बाजार में ईंधन और महंगा हो चुका है। ईंधन कीमतों में 15 मई से फिर संशोधन शुरू हुआ था। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। उद्योग सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 99ण्51 रुपये प्रति लीटर थी।







Leave a Comment