Uttarakhand DIPR
Axe attack

वन विभाग में संविदाकर्मी की उसी के साथी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात वन विभाग में संविदा पर तैनात एक प्लांटेशन वॉचर की उसके साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल निवासी कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह टांडा रेंज में वन विभाग के अंतर्गत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि देर रात मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। विवाद इतना बढ़ गया कि तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मेवा लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया।
सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली और टीपीनगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी तिवारी सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top