Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 21 at 19.50.00

गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। भवालीगांव-सेनिटोरियम बाईपास  मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल अपनी पत्नी सीमा चुफाल, पुत्र वासु चुफाल और पुत्री रवी चुफाल के साथ भवाली के दुनिखाल स्थित अपने साले की कैंप साइट जा रहे थे। कार चालक अनुज कुमार मिश्रा वाहन चला रहा था।

बताया जा रहा है कि ढेला गांव के समीप एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है।

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

  • भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा
  • सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
  • वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
  • रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
  • अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), निवासी आलमनगर, लखनऊ
kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top