Haridwar । एक युवक ने शराब के नशे में डायल-112 पर कॉल कर शहर को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान Sohan Singh Rawat के रूप में हुई है। वह ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला Pauri Garhwal का रहने वाला है और हरिद्वार के एक होटल में काम करता है।
एसएसपी Navneet Singh Bhullar ने बताया कि रविवार तड़के सिटी कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। साथ ही देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच की जिम्मेदारी एसएसआई Gopal Datt Bhatt को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है ।







Leave a Comment