Uttarakhand DIPR
Bhatt ji

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में योगेश भट्ट बने उत्तराखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से योगेश भट्ट को उत्तराखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय ने उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया है।

योगेश भट्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र से जुड़े हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोग ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय ने कहा कि योगेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

अपनी नियुक्ति पर योगेश भट्ट ने कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं उत्तराखंड के पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से काम करूंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हर पत्रकार की आवाज सुनी जाए और उन्हें संगठन का पूरा सहयोग मिले।’ उन्होंने कहा कि राज्यभर में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा ताकि पत्रकारों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने उम्मीद जताई है कि योगेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन का विस्तार होगा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top