Uttarakhand DIPR
Accident jpg

सलड़ी के पास अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलटी बोलेरो, चालक समेत 7 घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। भीमताल- हल्द्वानी हाईवे सलड़ी के पास एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। हादसे में चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन अल्मोड़ा से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा थ। इसी दौरान सलड़ी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैक्ïसी सडक़ पर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक ओमप्रकाश निवासी भगवानपुर हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चित्रा आर्य, नीतू देवी, सम्राट कुमार व चालक की पत्ïनी लता देवी और उनके दो छोटे बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top