देहरादून। चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से आज शनिवार 18 अप्रैल को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। वहीं यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं।
एसडीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ-सफाई दुरुस्त करने। ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Skip to content







Leave a Comment