Uttarakhand DIPR
Teen

नाबालिग किशोरी निकली 9 महीने की गर्भवती, सामने आया बाल विवाह का मामला

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद उसके बाल विवाह का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार किशोरी की गर्भावस्था पूरी हो चुकी है और कभी भी प्रसव हो सकता है।फिलहाल किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के मुनस्यारी इलाके की एक किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की, तो वह लगभग 9 महीने की गर्भवती पाई गई। जांच में जब उम्र से जुड़े दस्तावेज देखे गए तो सामने आया कि किशोरी की जन्मतिथि 2011की थी। यानी वह अभी मात्र 14 साल की है और नाबालिग है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब एक साल पहले जब किशोरी महज 13 वर्ष की थी, तब उसका विवाह हो गया था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किशोरी का पति भी नाबालिग हो सकता है, क्योंकि उसके 12वीं कक्षा में पढऩे की बात सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुनस्यारी थाने में मुकदमा दर्ज कर किशोरी के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि किशोरी का पारिवारिक माहौल ठीक नहीं था। कुछ साल पहले उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। बाद पिता ने भी दूसरी शादी कर ली थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर प्रेम विवाह कर लिया था, जो अब उसके लिए गंभीर संकट का कारण बन गया है।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और हर संभव चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top